देहली प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का सांवलिया सेठ में स्वागत
देहली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, उपाध्यक्ष अभिषेक पटेल , उपाध्यक्ष एवं (निजी सचिव इंद्रेश कुमार )निलेश कुमार द्विवेदी, तथा महामंत्री रोचक सचदेवा हाल ही में मेवाड़ अंचल के धार्मिक भ्रमण पर रहे।
चित्तौड़गढ़। देहली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, उपाध्यक्ष अभिषेक पटेल , उपाध्यक्ष एवं (निजी सचिव इंद्रेश कुमार )निलेश कुमार द्विवेदी, तथा महामंत्री रोचक सचदेवा हाल ही में मेवाड़ अंचल के धार्मिक भ्रमण पर रहे।
धार्मिक यात्रा के दौरान पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम श्रीनाथ जी एवं एकलिंग नाथ के दर्शन किए। इसके पश्चात चित्तौड़गढ़ जिले के मंडपिया स्थित प्रसिद्ध तीर्थ सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय सद्भभावना मंच के जिला अध्यक्ष राजमल छिपा ने बताया की सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में भारतीय सद्भभावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डा.) अर्जुन मूंदड़ा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (सेवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आबिद शेख, जिला एवं भेरूलाल बारेठ द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय सद्भाभावना मंच की ओर से चित्तौड़ किले का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी दौरान सांवलिया सेठ मंदिर अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने समस्त पदाधिकारियों का स्वागत उपरना ओढ़ा कर आत्मीय स्वागत करते हुए मंदिर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी तथा विधिवत दर्शन कराए।
What's Your Reaction?