जीतो यूथ विंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य ऑक्शन, 12 टीमों ने लिया भाग
Chittorgarh जीतो यूथ विंग द्वारा 9 व 10 मई को होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए इमेजिका रिसोर्ट में भव्य ऑक्शन का आयोजन किया गया। इसमें 12 टीम ओनर ने भाग लिया और खिलाड़ियों की बोली प्रक्रिया संपन्न हुई। नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 2 जीतो, 2 महिला और 6 समाज के खिलाड़ी शामिल रहेंगे।
जीतो यूथ विंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य ऑक्शन, 12 टीमों ने लिया भाग
Chittorgarh जीतो यूथ विंग द्वारा 9 व 10 मई को होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए इमेजिका रिसोर्ट में भव्य ऑक्शन का आयोजन किया गया। इसमें 12 टीम ओनर ने भाग लिया और खिलाड़ियों की बोली प्रक्रिया संपन्न हुई। नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 2 जीतो, 2 महिला और 6 समाज के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इस प्रकार कुल 120 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ऑक्शन का संचालन प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धार्थ महात्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। आयोजन की रूपरेखा यूथ विंग की कोर कमेटी एवं ऑर्गेनाइजिंग कमेटी द्वारा तैयार की गई, जिसमें आयुष बाघमार, मिहिर बाघमार, कनक चपलोत, समीक्षा जैन, वंशिका जैन, आदित्य ढीलीवाल, हर्ष पोखरना और यश पटवारी शामिल रहे। कार्यक्रम अतिथि के रूप में सोहन जी पोखरना, ज्ञान जी मेहता, रोशन जी लोढ़ा, सुदर्शन जी रामपुरिया, संदीप जी सेठिया, दिनेश जी कांठेड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में ट्रॉफी का अनावरण किया गया और भव्य आतिशबाजी के साथ आयोजन को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न किया गया। सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी है, वहीं अध्यक्ष रवि जी वीराणी ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?