कैप प्रतियोगिता का दूसरा चरण शुरू, प्रेजेंटेशन संपन्न
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय में आयोजित कैप (चार्ट, असाइनमेंट एवं प्रेजेंटेशन) प्रतियोगिता के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार को सफलतापूर्वक हुई।
कैप प्रतियोगिता का दूसरा चरण शुरू, प्रेजेंटेशन संपन्न
चार्ट व असाइनमेंट का आयोजन आज
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय में आयोजित कैप (चार्ट, असाइनमेंट एवं प्रेजेंटेशन) प्रतियोगिता के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार को सफलतापूर्वक हुई। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. दीपक व्यास ने बताया कि पहले दिन चयनित प्रतिभागियों ने अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए, जिनमें नवाचार, शोध एवं विषय ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 7 मई को भी प्रेजेंटेशन का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही चार्ट एवं असाइनमेंट गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।
मूल्यांकन पैनल में प्रो. शिवप्रसाद (डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर), प्रो. एन.के. जोशी (निदेशक, एमआईएमटी, कोटा), डॉ. राकेश शर्मा (निदेशक, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, वेस्टर्न रीजन, जयपुर), डॉ. जे.एस. राठौड़ (पूर्व प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर), डॉ. सुभाष शर्मा (पूर्व प्रोफेसर, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, जेएनवीयू, जोधपुर), डॉ. एस. सुन्दरारामन (सहायक प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश) एवं डॉ. दिनेश कुमार खुण्टेटा (एसोसिएट प्रोफेसर, सीएसई विभाग, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर) शामिल हैं।
एप्लाइड रिसर्च के निदेशक प्रो. अजय कुमार ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?