कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ व विभागों में महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ अभाव अभियोग हैं
कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ व विभागों में महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ अभाव अभियोग हैं जो कि किसी भी विभाग एवं प्रकोष्ठ संबंधित कार्यकर्ताओं की बात आगे रख सकता है एवं उसके निराकरण की बात कर सकता है ऐसे में चित्तौड़ में भी हम जल्दी ही प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे l
चित्तौड़गढ़, जिला कांग्रेस कार्यालय में अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा रहीl जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित में जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस अभाव अभियोग प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई l
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ व विभागों में महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ अभाव अभियोग हैं जो कि किसी भी विभाग एवं प्रकोष्ठ संबंधित कार्यकर्ताओं की बात आगे रख सकता है एवं उसके निराकरण की बात कर सकता है ऐसे में चित्तौड़ में भी हम जल्दी ही प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे l जिला अध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की राय जानकर उचित नाम दिया जाएगा l प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिए शर्मा का काग्रेस कार्यालय पहुंचने पर सिसोदिया एवं कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा मेवाड़ी पाग़ व कांग्रेस का ऊपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया l संगठन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई l इस दौरान जिला सचिव दिनेश गुर्जर, रफीक खान, शिल्पन साहू ,अजय लोट, चक्षु शर्मा, संजय सेन आशीष त्रिवेदी, राहुल ,मोहसिन खान , लेहरु गाडरी, कैलाश खींची, राम रतन गाडरी, गोटू अली,कीर्तन जाट, शोएब अली, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे l
What's Your Reaction?