भाजपा में खींचतान के हालात तो नहीं: विधायक पक्ष के नगर अध्यक्षों को हटाया

चित्तौडगढ चित्तौडगढ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मीठू लाल जाट ने बीती देर रात भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की वहीं नए नगर अध्यक्षों की घोषणा भी की है, नई कार्यकारिणी को देखकर लगता है कि भाजपा में चल रहा आंतरिक द्वंद अब सामने आने लगा है, इस कार्यकारिणी में अधिकांश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद गुट के लोगों को लोगों को अवसर दिया गया है वहीं नगर अध्यक्ष की बात करें तो चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, बेगूं के पूर्व विधायक एवं जिला प्रमुख सुरेश धाकड एवं बडीसादडी के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम दक के खेमे के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया,

Sep 28, 2023 - 15:31
Sep 28, 2023 - 18:47
 0  1190
भाजपा में खींचतान के हालात तो नहीं: विधायक पक्ष  के नगर अध्यक्षों को हटाया
भाजपा की जिला कार्यकारिणी  दिखे नए चेहरे शर्मा उपाध्यक्ष एवं ईनाणी कोषाध्यक्ष बनें

भाजपा की जिला कार्यकारिणी  दिखे नए चेहरे शर्मा उपाध्यक्ष एवं ईनाणी कोषाध्यक्ष बनें


चित्तौडगढ चित्तौडगढ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मीठू लाल जाट ने बीती देर रात भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की वहीं नए नगर अध्यक्षों की घोषणा भी की है, नई कार्यकारिणी को देखकर लगता है कि भाजपा में चल रहा आंतरिक द्वंद अब सामने आने लगा है, इस कार्यकारिणी में अधिकांश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद गुट के लोगों को लोगों को अवसर दिया गया है वहीं नगर अध्यक्ष की बात करें तो चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, बेगूं के पूर्व विधायक एवं जिला प्रमुख सुरेश धाकड एवं बडीसादडी के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम दक के खेमे के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, निम्बाहेडा एवं कपासन विधानसभा में फिर से उन्हीं चेहरों को नगर अध्यक्ष के बनाना भी इस बात का संकेत देता है कि जिला भाजपा में कुछ भी आंतरिक  द्वंद की स्थिति है, चित्तौड नगर अध्यक्ष एवं चंदेरिया नगर अध्यक्ष का दायित्व भी फिर से पुराने नगर अध्यक्षों को दिया गया है राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चित्तौडगढ नगर अध्यक्ष सागर सोनी पहले विधायक चन्द्रभान सिंह के खेमे में थे लेकिन उन्होंने पिछले कुछ महिनों से अपना पाला बदल लिया है जिसका उन्हें लाभ मिला है वहीं चंदेरिया नगर अध्यक्ष रोहिताश्व जाट एवं बस्सी के भंवर सिंह को दोनों की खेमों के माने जाते है ऐसे में उन्हें भी फिर से चंदरिया नगर अध्यक्ष बना दिया गया है, 


यहां बदले नगर अध्यक्ष


1 चित्तौडगढ विधानसभा
सावा में रतन लाल  के स्थान पर सत्यनारायण कुमावत को नगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं घोसुण्डा में दिनेश शर्मा की जगह राजू सुखवाल को जिम्मेदारी दी गई है, भदेसर में पवन कुमार आचार्य की जगह राजकुमार सुखवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है


2 बेगूं विधानसभा
बेगूं नगर में चन्द्र प्रकाश जोशी  के स्थान पर दिलीप अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं बेगूं ग्रामीण में लीलाशंकर रायती की जगह लीला शंकर धाकड को जिम्मेदारी दी गई है, रावतभाटा में मंजू लता जंगम की जगह राजेन्द्र कुमार दशोरा,  कुण्डाल में रोडूलाल धाकड की जगह रामनिवास धाकड को नगर अध्यक्ष बनाया गया है वहीं जावदा में प्रहलाद धाकड की जगह सागर पुरोहित को एवं साडास में संजय वैष्णव की जगह भवानी राम जाट को नगर अध्यक्ष बनाया गया है,


3 बडीसादडी विधानसभा
बडीसादडी नगर में पुष्कर राज माली   के स्थान पर धनपाल मेहता  नगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं बडीसादडी ग्रामीण में तुलसीराम शर्मा  की जगह किशन सिंह विनायका को जिम्मेदारी दी गई है, डूंगला  में नरेन्द्र सिंह की जगह सुनील कुमार मेनारिया को,  निकुंभ में हिरालाल जाट की जगह मांगीलाल जणवा को नगर अध्यक्ष बनाया गया है वहीं असावरामाता में  में कालूराम गाडरी की जगह भैरू लाल जाट को एवं मंगलवाड में लक्ष्मीलाल मेनारिया की जगह विधायक ललित ओस्तवाल के खेमे के माने जाने वाले रमेश चन्द्र ईडरा को नगर अध्यक्ष बनाया गया है,

यह है नई जिला कार्यकारिणी
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में पूर्व सभापति सुशील शर्मा,पारस जैन, पुष्करराज माली, मांगीलाल धाकड, मांगीलाल अहीर, रत्नेश छाजेड, गणपत लाल छीपा, पुष्पादेवी वैष्णव एवं कैलाश जाट को उपाध्यक्ष बनाए गए  है, वहीं देवी सिंह राणावत, रघुवीर शर्मा एवं श्याम पहाडिया को महामंत्री बनाया गया है, सी पी नामधराधी, मुकेश गुर्जर, यशवन्त मेनारिया, रामलाल डांगी, अम्बालाल पाटीदार, कर्नल सिंह कांकरवा, श्रीमती संजु लढा एवं चेनाराम मीणा को मंत्री बनाया गया है, वहीं कोषाध्यक्ष  पार्षद हरीश ईनाणी को बनाया है,   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.