तपती धूप में सेवा, अपनत्व और संवेदनाओं का सुंदर संगम

सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में चित्तौड़गढ़ जिले में महाराणा प्रताप युवा मंडल एवं भैरवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु आज लगभग 251 लीटर आम पन्ना वितरित किया गया

May 16, 2026 - 19:25
 0  60
तपती धूप में सेवा, अपनत्व और संवेदनाओं का सुंदर संगम

तपती धूप में सेवा, अपनत्व और संवेदनाओं का सुंदर संगम

निःशुल्क आम पन्ना वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब ।

चित्तौड़गढ़। आर्ट ऑफ गिविंग फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में चित्तौड़गढ़ जिले में महाराणा प्रताप युवा मंडल एवं भैरवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु आज लगभग 251 लीटर आम पन्ना वितरित किया गया तथा करीब दो हजार लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया। 

इस वर्ष आर्ट ऑफ गिविंग फाउंडेशन की थीम “शेयर टू शाइन ” रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज में साझा करने, सहयोग करने एवं जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को डिहाइड्रेशन से राहत पहुंचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। 

वितरण कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार की संस्था मेरा युवा भारत केंद्र चित्तौड़गढ़ से कुलदीप प्रजापत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता बैंक एम.डी नाना लाल चावला उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आकर सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

महाराणा प्रताप युवा मंडल के राज्य संयोजक एवं भैरवी फाउंडेशन के संस्थापक ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि,

“जीवन में ‘देने’ का भाव व्यक्ति को केवल समाज से नहीं जोड़ता, बल्कि उसे नैतिक और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। सेवा का प्रत्येक छोटा प्रयास किसी न किसी के जीवन में राहत और मुस्कान लेकर आता है। इस वर्ष की थीम हमें यह संदेश देती है कि जब हम अपने संसाधन, समय और संवेदनाएं दूसरों के साथ साझा करते हैं, तभी वास्तविक रूप से समाज और मानवता आगे बढ़ती है। आज समाज को ऐसे सकारात्मक प्रयासों की आवश्यकता है, जो सहयोग, मानवता और आपसी भाईचारे को मजबूत करें। युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। हमारा उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में ‘देने की संस्कृति’ को विकसित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग जनकल्याण से जुड़ सकें।”

उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अच्युत समंता द्वारा शुरू किया गया यह अभियान समाज में निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य के तहत देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने निःस्वार्थ भाव से सक्रिय सहयोग प्रदान किया तथा सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

आम पन्ना पीने के बाद लोगों के चेहरों पर दिखाई दी राहत, संतोष और मुस्कान इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी सफलता बन गई, उपस्थित नागरिकों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता जताई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.