बिजनेसमैन की कार ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत:मृतकों में पति-पत्नी भी
Businessman's car collides with trailer, 4 dead: Husband and wife among the dead
बिजनेसमैन की कार ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत:मृतकों में पति-पत्नी भी, 6 साल का बेटा बचा; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रेलर से बिजनेसमैन की कार भिड़ गई। इस हादसे में बिजनेसमैन, उसकी पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। उनका 6 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर भादसोड़ा इलाके के नरबदिया गांव के पास हुआ।
भादसोड़ा थाने के ASI प्रेमचंद ने बताया- हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे हुआ। हाईवे पर अचानक कोई जानवर आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद दूसरी लेन में सामने से आ रही ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नुकसान और ज्यादा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद मौके पर ही इन लोगों ने दम तोड़ दिया था। मृतकों की पहचान रिंकेश नानवानी (40), उनकी पत्नी सुहानी (38), उनकी चाची रजनी (58) और उनके फूफा हीरानंद लालवानी (60) के रूप में हुई है।
रिंकेश, सुहानी चित्तौड़गढ़ के मधुबन इलाके के रहने वाले थे। चाची रजनी चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर इलाके की रहने वाली थीं। हीरानंद लालवानी फिलहाल इंदौर में रहते थे। मूल रूप से वह रतलाम (MP) के रहने वाले थे।कार रिंकेश चला रहे थे। उनके साथ आगे की सीट पर उनकी पत्नी सुहानी बैठी थी। हादसे में रिंकेश का छह साल का बेटा वैभव घायल हुआ है। उसे चित्तौड़गढ़ उसके घर भेज दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत स्थिर है। एहतियातन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
फुटवियर और जनरल स्टोर चलाते थे
रिंकेश नानवानी का चित्तौड़गढ़ में फुटवियर और जनरल स्टोर है। वे अपने पूरे परिवार के साथ उदयपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। ट्रेलर ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?