संगठन में अनुशासन, सक्रियता एवं आपसी समन्वय ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति

Discipline, proactiveness, and mutual coordination within the organization are the Congress's greatest strengths

Jul 20, 2026 - 10:58
 0  71
संगठन में अनुशासन, सक्रियता एवं आपसी समन्वय ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति

चित्तौड़गढ़, । जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी हगामी लाल मेवाड़ा रहे राजीव गांधी भवन, चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुई। बैठक में एजेंडा के सभी बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने सुझाव एवं विचार रखे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने सभी पदाधिकारियों से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन, सक्रियता एवं आपसी समन्वय ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक पदाधिकारी को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हगामी लाल मेवाड़ा ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में वही राजनीतिक कार्यकर्ता सफल होगा जो जनता के बीच जाकर निरंतर कार्य करेगा। जनता सब कुछ समझ रही है और केवल जनसेवा करने वालों को ही स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करना होगा।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने जिला अध्यक्ष की अनुमति से विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला कांग्रेस के एक-एक उपाध्यक्ष को विधानसभा प्रभारी, प्रत्येक ब्लॉक के लिए जिला महासचिव को प्रभारी तथा सचिवों को मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी भी दी गई, ताकि संगठन की गतिविधियों का प्रभावी संचालन एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके।

बैठक में प्रदेश सचिव हनुमंत सिंह बोहेड़ा, कांग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठन गौतम विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, उपाध्यक्ष गोपाललाल आंजणा, सुभाष शारदा, उत्सव भानावत, महासचिव दिनेश अहीर, निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट, ममतेश शर्मा, कालूलाल भील सहित अनेक पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव दिनेश चाष्टा ने किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.