मुख्यमंत्री शर्मा ने बच्चों को चाॅकलेट दे स्कूल के होमवर्क के बारे में बात की
rajasthan Chief Minister Sharma gave chocolates to the children and spoke to them about their school homework
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंबोरी में किया मॉर्निंग वॉक
प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बम्बोरी गांव में किया रात्रि विश्राम, देर रात तक ग्रामीणों से किया संवाद खाट पर बैठ ग्रामीणों से किया संवाद, महिलाओं को सरकारी योजनाओं और राजीविका की दी जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव में मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर आमजन, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। बता दें कि सीएम बुधवार शाम को प्रतापगढ़ पहुंचे थे। बंबोरी गांव में विकास चौपाल और कार्यक्रमों के बाद किसान गोपाल जणवा के घर पर ही रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सीएम सुबह 7:30 से 8:30 तक विधायक, कलेक्टर सहित नेताओं के साथ गांव में रहे। इस दौरान उन्होंने खाट पर बैठकर, घरों के बाहर जाकर लोगों से बातचीत की। संवादमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव में मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर आमजन, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की दौरान मुख्यमंत्री केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान सीएम ने छोटे बच्चों को चाॅकलेट देते हुए स्कूल के होमवर्क के बारे में बात की।सीएम ने किसानों से बात करते हुए कहा कि गांव के किसानों को समृद्ध बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही, युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। बुजुर्गों से मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और पेंशन योजनाओं पर चर्चा की, जबकि महिलाओं से राजीविका से जुड़ाव को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और होमवर्क के बारे में बात की और उन्हें चॉकलेट भी बांटीं। मॉर्निंग वाॅक के बाद दौरान मुख्यमंत्री भाजनलाल शर्मा ने लक्ष्मीनाथ मंदिर और चारभुजानाथ जी मंदिर में दर्शन भी किए। साथ ही श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे और वहां पर अभिषेक किया। इस दौरान सीएम के साथ विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, मंत्री गौतम दक, मंत्री हेमंत मीणा, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह, प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार, जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर रेंज आईजी मौजूद थे।
बदलते दौर में किसान अपनाएं लाभकारी खेती, तकनीक के उपयोग से बनें मजबूत लखपति दीदियों ने साझा की अपनी कहानी, कहा -
अब गांव में हर कोई सम्मान से करता है नमस्ते
Isase purv । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव में रात्रि प्रवास किया। उन्होंने देर रात तक ग्राम विकास चौपाल में महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। चौपाल में मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर खेती, सिंचाई, पेयजल, सड़क, बिजली, रोजगार, शिक्षा, जनजाति विकास तथा अन्य स्थानीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने लखपति दीदी, कृषि सखी, पशु एवं बैंक सखी जैसी योजनाओं से हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि मातृ शक्ति के आत्मनिर्भर और सशक्त बनने से ही देश समृद्ध होगा। लखपति दीदी योजना के माध्यम से देश में मातृ शक्ति की आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा जा रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश में लखपति दीदी योजना के तहत 21 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है तथा 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते दौर में किसानों को लाभकारी खेती की ओर बढ़ना आवश्यक है। ग्राम विकास चौपाल में महिला प्रभारी मंत्री, महिला संभागीय आयुक्त, महिला कलेक्टर और महिला सरपंच की उपस्थिति प्रेरक रही। आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक गैर नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ गैर नृत्य में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, सांसद सीपी जोशी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या एवं सुरेश धाकड़ उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?