निशी काबरा का गणतंत्र दिवस परेड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Nishi Kabra selected at the national level for the Republic Day parade

Jan 24, 2026 - 22:04
 0  20
निशी काबरा का गणतंत्र दिवस परेड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन

निशी काबरा का गणतंत्र दिवस परेड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन

निंबाहेड़ा। नगर एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य, निंबाहेड़ा एवं माहेश्वरी समाज कनेरा (राजस्थान) के अध्यक्ष सुरेश काबरा की सुपौत्री तथा निशांत (सोनू) काबरा की पुत्री सुश्री निशी काबरा का 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने हेतु चयन हुआ है। राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। सुश्री निशी काबरा वर्तमान में बिरला विद्यापीठ, पिलानी में अध्ययनरत हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सुश्री निशी काबरा को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनका यह चयन चित्तौड़गढ़ जिले एवं राजस्थान प्रदेश के लिए गर्व की बात है, जो उनकी मेहनत, अनुशासन एवं प्रतिभा को दर्शाता है। 

इसके साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं इष्टमित्रों ने सुश्री निशी काबरा एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.