जिला कांग्रेस की बैठक 15 को
जिला कांग्रेस की बैठक 15 को
जिला कांग्रेस की बैठक 15 को
चित्तौड़गढ़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की 15 अप्रैल को बैठक जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी l
जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुटाराघात किया जा रहा है इस संदर्भ में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष हंगामी लाल मेवाड़ा व प्रदेश महासचिव छोटू लाल मीणा की उपस्थिति में 15 अप्रैल बुधवार 2026 को स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी बैठक में पूर्व मंत्री पूर्व विधायक एआईसीसी व पीसीसी के पदाधिकारी जिला ब्लाक मंडल अध्यक्ष एवं अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ विभाग व नगर निकाय एवं पंचायत राज के प्रतिनिधि गण व कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है l
What's Your Reaction?