घाटा क्षेत्र में जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले का अतिथियों के हाथों हुआ शुभारंभ

कनेरा घाटा क्षेत्र में स्थित बडावलीं ग्राम पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जूणजी बावजी के यहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ - मंगलवार शाम को  मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट और किसान नेता सोहनलाल आंजना के हाथों मोली बंधन खोलकर किया गया।

May 7, 2026 - 19:15
 0  14
घाटा क्षेत्र में जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले का अतिथियों के हाथों हुआ शुभारंभ

घाटा क्षेत्र में जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले का अतिथियों के हाथों हुआ शुभारंभ

 कनेरा घाटा : कनेरा घाटा क्षेत्र में स्थित बडावलीं ग्राम पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जूणजी बावजी के यहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ - मंगलवार शाम को  मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट और किसान नेता सोहनलाल आंजना के हाथों मोली बंधन खोलकर किया गया। जूणजी बावजी विकास समिति के सदस्य भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं हमें ऐसे मेलों का आयोजन प्रतिवर्ष करते रहना है और सनातन धर्म को सबके कल्याण के लिए मजबूत बनाए रखना है उन्होंने इस अवसर पर सभी मेले में आए भक्तों को पश्चिम बंगाल में भगवा की हुई ऐतिहासिक जीत की बधाई भी दी। इस अवसर पर किसान नेता सोहनलाल आंजना ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सदियों से हमारी संस्कृति में मेलों का आयोजन होता आ रहा है हमें धार्मिक स्थलों पर सामाजिक समरसता,सद्भावना और सनातन धर्म की मजबूती के लिए हमेशा काम करते रहना है सभी के कल्याण के लिए सनातन धर्म ही सर्व श्रेष्ठ है, आंजना ने यह भी कहा कि जहां-जहां देश में गंगा निकल रही है वहां वहां भाजपा का भगवा राज यानी की सनातन स्थापित हो चुका है हमें सनातन के माध्यम से जीव मात्र के कल्याण की कामना करनी है। इस अवसर पर जून जी बावजी विकास समिति के अध्यक्ष नाथूलाल कहार, कोषाध्यक्ष बंसीलाल धाकड़, भाजपा मंडल महामंत्री शिवलाल धाकड़, भेरूलाल सेन, यशवंत धाकड़,राजेश गुर्जर सहित समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों और भजन संध्या के कलाकारों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। देर रात तक चली भजन संध्या में सांवलिया सेठ,कृष्ण भगवान, मातेश्वरी और जूणजी बावजी के भजनों का हजारों महिला पुरुष भक्तों ने खूब आनंद लिया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.