श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन सम्पन्न
अखिल भारतीय संस्था श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के तत्वावधान में संस्था के आधिकारिक द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी जयपुर की अध्यक्षता तथा संस्था के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव मोहन चतुर्वेदी "बैरागी" कोलकाता के संयोजन में गूगल मीट के माध्यम से मंगलवार की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन सम्पन्न
जयपुर अखिल भारतीय संस्था श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के तत्वावधान में संस्था के आधिकारिक द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी जयपुर की अध्यक्षता तथा संस्था के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव मोहन चतुर्वेदी "बैरागी" कोलकाता के संयोजन में गूगल मीट के माध्यम से मंगलवार की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । पंकज चतुर्वेदी "सृष्टि" अहमदाबाद के सफल संचालन में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अलका चतुर्वेदी लखनऊ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से एवं स्वागत संस्था के महामन्त्री संगठन प्रणव चतुर्वेदी "चेतन" कानपुर द्वारा किया । आमन्त्रित काव्य स्वरों में नूतन चतुर्वेदी गाज़ियाबाद द्वारा भारत माता की वन्दना, मीना चतुर्वेदी कोलकाता द्वारा देश भक्ति रचना, पीयूष चतुर्वेदी हल्द्वानी द्वारा चलो गाँव की ओर, प्रीति चतुर्वेदी कानपुर एवं अल्पा चतुर्वेदी आगरा द्वारा नारी सशक्तिकरण, गंगारानी चतुर्वेदी मुम्बई द्वारा व्यंग्य एवँ व्रज गीत, अक्षय चतुर्वेदी आगरा द्वारा वीर रस से ओत प्रोत रचना हिन्दू , मोहन चतुर्वेदी "बैरागी" कोलकाता द्वारा श्रृंगार रस एवँ व्रज भाषा में रसिया, भानु चतुर्वेदी जयपुर द्वारा होली गीत, संरक्षक अशोक चतुर्वेदी लोनी द्वारा व्यंग्य रचना इलाज, सुनील चतुर्वेदी जयपुर की होली, कार्यक्रम संचालिका पंकज चतुर्वेदी "सृष्टि" की हास्य और व्यंग्य की पराकाष्ठा समेटे रचनाओं ने श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी जयपुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही एक ऑफ़ लाइन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें समाज को गौरवान्वित करने वाले यथा सम्भव सभी साहित्यकार समाहित किये जायेंगे । कार्यक्रम संयोजक मोहन चतुर्वेदी "बैरागी" ने चतुर्वेदी समाज के कवियों द्वारा सफल कवि सम्मेलन को हिन्दी साहित्य में बुद्धिजीवी समाज का स्वर्णिम हस्ताक्षर बताया । उक्त कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक राजकुमार शिबि चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी , हीरा लाल पाण्डे, राखी-दुष्यंत चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी ,अर्चना चतुर्वेदी, महामन्त्री निशीथ चतुर्वेदी, मोहिता चतुर्वेदी , रवि चतुर्वेदी, पूनम चीना चतुर्वेदी , सुनील चतुर्वेदी कोलकाता, तथा कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज सेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की । संस्था के संरक्षक सुखदेव चतुर्वेदी डबरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
What's Your Reaction?