गंगरार जैन समाज ने साध्वी मैना कंवर जी से चातुर्मास हेतु की भावभरी विनती
स्थानीय जैन समाज के शिष्टमंडल ने किशनगढ़–देवडूंगरी मार्ग स्थित मदनगंज के शान्ति भवन में विराजित प्रवचन चन्द्रिका एवं उपप्रवर्तिनी साध्वी मैना कंवर जी मसा सहित ठाणा पाँच के दर्शन व वन्दना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गंगरार में आगामी चातुर्मास हेतु भावपूर्ण विनती की।
गंगरार | स्थानीय जैन समाज के शिष्टमंडल ने किशनगढ़–देवडूंगरी मार्ग स्थित मदनगंज के शान्ति भवन में विराजित प्रवचन चन्द्रिका एवं उपप्रवर्तिनी साध्वी मैना कंवर जी मसा सहित ठाणा पाँच के दर्शन व वन्दना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गंगरार में आगामी चातुर्मास हेतु भावपूर्ण विनती की।
महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल में जैन समाज प्रवक्ता मधुसूदन शर्मा पंचारिया, मंत्री सागरमल सुराणा, जैन समाज मंत्री अशोक कुमार कोचिटा (रेलवे स्टेशन उपनगर), सुजानमल लोढ़ा, सुनील लोढ़ा एवं भैरूलाल पगारिया शामिल रहे।
इस अवसर पर सेवाभावी साध्वी कान्ता कंवर जी मसा ने बताया कि उपप्रवर्तिनी साध्वी मैना कंवर जी मसा द्वारा गत चातुर्मास किशनगढ़ में ही किया गया था, किंतु अस्वस्थता के कारण विहार संभव नहीं हो पाया। चिकित्सकों एवं हृदयरोग विशेषज्ञों द्वारा उपचार के पश्चात उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है, जिसके चलते वे वर्तमान में शान्ति भवन, मदनगंज में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
गंगरार शिष्टमंडल ने साध्वी श्री की कुशलक्षेम पूछते हुए भगवान अरिहंत एवं परमपिता परमेश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा गंगरार में चातुर्मास करने का अनुरोध किया।
जैन समाज प्रवक्ता मधुसूदन शर्मा पंचारिया ने बताया कि साध्वी मैना कंवर जी ने गंगरार एवं अंचल के श्रावक-श्राविकाओं की धर्म साधना की जानकारी लेते हुए जीव मात्र के कल्याण हेतु मंगलमयी आशीर्वाद प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पीपाड़ा (भीलवाड़ा), ज्ञानचंद कोचिटा (किशनगढ़), भोपाल सिंह खारीवाल (बड़ा मऊ), मानसिंह सिंघवी (अजमेर) सहित अनेक जैन श्रावक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?