अभाविप द्वारा ‘युवा सृजन 3.0’ के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चित्तौड़गढ़ नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘युवा सृजन 3.0’ कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में किया गया।
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चित्तौड़गढ़ नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘युवा सृजन 3.0’ कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में किया गया।
इस अवसर पर नगर मंत्री अर्पित वैष्णव ने बताया कि अभाविप के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में 12 जनवरी युवा दिवस एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे हर वर्ष उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 11 जनवरी से 28 जनवरी तक विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
11 जनवरी को पूर्व संध्या पर दीपदान एवं रंगोली कार्यक्रम
12 जनवरी को संगोष्ठी एवं स्वामी विवेकानंद पर शॉर्ट मूवी का प्रदर्शन
इसके साथ सेवा कार्य, पाठ्यक्रम सामग्री वितरण, ‘विवेकानंद जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रक्तगट जांच शिविर, रंगोली प्रतियोगिता
पराक्रम दिवस कार्यक्रम तथा हल्दीघाटी गौरव यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक कमल प्रजापत सहित सावन पटवा, उमेश नाथ नगर, आदित्य मेनारिया, लविश लक्षकार, प्रणीत चौरसिया, उज्जवल मेनारिया, अजय राज सिंह शक्तावत, संजय सेन, अमन लोट, प्रिंस, इशांत एवं बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?