पिता पुत्र में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे पर चला दी गोली?
पुत्र ने आरोप लगाया कि मुझे मारने के लिए पिता पंजाब से बाउंसर लेकर आया हुआ है। करीब एक साल से उसने बाउंसर रखे हुए हैं। तीन दिन पूर्व उसका पिता सिरोड़ी में रामपाल सोनी की माइंस पर मिला था। यहां बातचीत के दौरान उसने घर में रहने देने की बात गई थी। आज रात को करीब 11 बजे वह पिता की होटल के बाहर आया था। यहां उसका पिता भवरसिंह, छोटा भाई देवेंद्रसिंह व दो-तीन अन्य लोग थे। होटल के यहां पहुंचते ही इन्होंने विवाद शुरू कर दिया तथा छोटे भाई व पिता ने फायरिंग कर दी
प्रॉपर्टी विवाद में चली गोली
गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर
घायल ने पिता एवं छोटे भाई पर लगाया आरोप
चित्तौड़गढ़। शहर में शनिवार रात करीब 10.40 जिला चिकित्सालय के सामने स्थित होटल आराधना के बाहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। घायल युवक ने अपने ही पिता एवं छोटे भाई पर मारपीट एवं गोली चलाने का आरोप लगाया है। युवक के पैर में गोली लगी है जिससे चित्तौड़गढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया है। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालातो का जायजा लिया। इस दौरान यहां काफी देर तक गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है घायल युवक नरधारी हाल चित्तौड़गढ़ निवासी वीपी सिंह ने बताया कि उसके पिता से करीब दो साल से विवाद चल रहा है। दो साल से उसका पिता उसे धमकी दे रहा था। उसे आर्थिक स्थिति से परेशान कर दिया था। सारी प्रॉपर्टी भी ले ली थी। घायल युवक ने बताया कि उसका पिता सिरोही में रामपाल सोनी की माइंस को चल रहा है, जिसके कारण वह दादागिरी कर रहा है। पुत्र ने आरोप लगाया कि मुझे मारने के लिए पिता पंजाब से बाउंसर लेकर आया हुआ है। करीब एक साल से उसने बाउंसर रखे हुए हैं। तीन दिन पूर्व उसका पिता सिरोड़ी में रामपाल सोनी की माइंस पर मिला था। यहां बातचीत के दौरान उसने घर में रहने देने की बात गई थी। आज रात को करीब 11 बजे वह पिता की होटल के बाहर आया था। यहां उसका पिता भवरसिंह, छोटा भाई देवेंद्रसिंह व दो-तीन अन्य लोग थे। होटल के यहां पहुंचते ही इन्होंने विवाद शुरू कर दिया तथा छोटे भाई व पिता ने फायरिंग कर दी जिसमें मेरे गोली लगी। इधर, जानकारी में सामने आया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला चिकित्सालय के सामने दो पक्ष झगड़े हैं और फायरिंग हो गई। इस सूचना के बाद सदर थाना पुलिस के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यहां जांच की तो सामने आया कि प्रॉपर्टी विवाद में पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। रात करीब 1.30 बजे घायल युवक वीपी सिंह को उदयपुर रेफर कर दिया गया। तब तक युवक की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट भी नहीं दी गई थी। ऐसे में पुलिस ने रिपोर्ट आने पर ही मीडिया से बातचीत की बात कहते हुवे बयान नहीं दिया।
What's Your Reaction?