आने वाले वर्ष में छात्र संघ चुनाव होने की पूरी संभावना :गोरा

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज हो गई। इस पद की दौड़ में शामिल युवाओं ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

Jan 18, 2026 - 18:21
Jan 18, 2026 - 18:22
 0  110
आने वाले वर्ष में छात्र संघ चुनाव होने की पूरी संभावना :गोरा
आने वाले वर्ष में छात्र संघ चुनाव होने की पूरी संभावना :गोरा

 युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का चित्तौड़गढ़ दौरा
 जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में युवाओं ने दिखाया दम।

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के रविवार को चित्तौड़ आगमन से  राजनीति में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके दौरे को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में  जोश नजर आया। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ पहुंचे, शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका  स्वागत किया। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत  किए गए। पूरे शहर में राजनीतिक माहौल बना रहा और युवा मोर्चा की सक्रियता साफ तौर पर दिखाई दी। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर भी हलचल तेज हो गई। इस पद की दौड़ में शामिल युवाओं ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। नरपत की खेती चौराहे पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और गोविंद गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों में Prince Sharma सुभाष शर्मा, कृष्णपाल चुंडावत और सुरेश गाडरी सहित कई नाम प्रमुख रूप से सामने आए। सभी दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ स्वागत कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आए। इसे संगठन के भीतर अपनी पकड़ और सक्रियता दिखाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। स्वागत कार्यक्रमों के बाद ओछड़ी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार द्वारा एक लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ा कैलेंडर जारी किया गया है। इसी के तहत प्रदेशभर में युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके। शंकर गोरा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में एक लाख पचास हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र संघ चुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। मुख्यमंत्री की मंशा को देखते हुए आने वाले वर्ष में छात्र संघ चुनाव होने की पूरी संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में छात्र संघ चुनाव बंद किए गए थे, जिससे युवाओं में नाराजगी थी, लेकिन वर्तमान सरकार युवाओं की भावनाओं को समझते हुए सकारात्मक कदम उठा रही है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी महामंत्री रघु शर्मा सी पी नामधरणी Shravan Singh Rao युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी आदि मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के चित्तौड़गढ़ दौरे के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। संगठन के भीतर गतिविधियां बढ़ी हैं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर यह दौरा न केवल युवा मोर्चा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने वाला साबित हुआ, बल्कि जिले की युवा राजनीति में नई ऊर्जा भरने वाला भी रहा।
 

 चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष गोरा का विभिन्न जगहों पर किया स्वागत

 चित्तौड़गढ़ । भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शंकर गोरा के पहली बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान गंगरार टोल पर संतोष शर्मा, सड़ास के भेरू लाल जाट, कृष्ण होटल पर सुभाष शर्मा, रोलहेड़ा पुलिया पर रविंद्र शर्मा, नरपत की खेड़ी में गोविंद गुर्जर, जितेन्द्र शर्मा, कपासन चौराहा पर नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, शास्त्री नगर पर धीरज सुखवाल, कलेक्ट्री पर प्रिंस शर्मा, प्रताप सर्किल पर कृष्णपाल सिंह, तेजा सर्किल पर सुनील धाकड़ सहित जाट छात्रावास में भी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके पश्चात् भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, शिवांगी कानावत प्रदेश उपाध्यक्ष, रघु शर्मा, जिला महामंत्री श्रवण सिंह राव, प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, लालजी गुर्जर, गजेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष सभी मंचासीन रहे। कार्यकर्ताओं से संवाद कर गोरा साँवरिया जी रवाना हुए जहाँ जिला महामंत्री सूर्यप्रताप सिंह द्वारा फिलिंग स्टेशन साँवरिया जी रोड पर और मंगलवाड़ टोल पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा और जगदीश जनवा द्वारा भी किया स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.