बेगूं की :रंजना शर्मा प्रदेश महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनीं, यशोदा पुरोहित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नियुक्त
बेगूं की दो महिलाओं को कांग्रेस में मिली जिम्मेदारी:रंजना शर्मा प्रदेश महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनीं, यशोदा पुरोहित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नियुक्त
बेगूं की दो महिलाओं को कांग्रेस में मिली जिम्मेदारी:रंजना शर्मा प्रदेश महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनीं, यशोदा पुरोहित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें बेगूं की दो महिलाओं को प्रदेश और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा को प्रदेश महिला कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वह पहले से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
यशोदा पुरोहित को महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया
वहीं, बेगूं निवासी यशोदा पुरोहित को महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यशोदा पुरोहित पूर्व नगर पालिका पार्षद रह चुकी हैं और महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष के पदों पर भी काम कर चुकी हैं।
कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
यशोदा पुरोहित के पति नरेंद्र पुरोहित भी नगर पालिका पार्षद हैं। दोनों पति-पत्नी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज और राजस्थान ब्राह्मण महासभा में विभिन्न पदों पर सक्रिय हैं। बेगूं की महिला पदाधिकारियों को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी की।
What's Your Reaction?