उत्तम स्वामी के मुखारविन्द से श्रीमद् भागवत कथा शुरू शहर में निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा
शहर के छबिला हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश एवं शोभायात्रा शुरू हुई। शोभयात्रा में सांसद सी.पी.जोशी विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, गौरव त्यागी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, राजन माली विश्वनाथ टांक, रवि मेनारिया आदि मौजूद थे। शोभायात्रा का वाल्मिकि समाज एवं समाज की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर लोगों में उत्साह
कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद एवं विधायक
चित्तौडग़ढ सनातन गौरव समिति चित्तौडग़ढ के तत्वावधान में महामण्डलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराज उत्तम स्वामी के मुखारविन्द से 17 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की श्ुारूआत शनिवार सुबह भव्य कलशयात्रा से हुई। जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। शहर के छबिला हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश एवं शोभायात्रा शुरू हुई। शोभयात्रा में सांसद सी.पी.जोशी विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, गौरव त्यागी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, राजन माली विश्वनाथ टांक, रवि मेनारिया आदि मौजूद थे। शोभायात्रा का वाल्मिकि समाज एवं समाज की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाएं कलश लेकर चल रही थी तो पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। वहीं सिर पर कथा के संयोजक प्रवीण टांक एवं सह संयोजक शैलेन्द्र झंवर भागवत लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा छबिला हनुमान मंदिर से शुरू होकर सुभाष चौक राणा सांगा मार्केट होते नई पुलिया होकर कथा स्थल पर पहुंची। कथा प्रतिदिन १२ से ३ बजे तक रतनबाग में होगी। इस दौरान महिला समिति की संयोजक लीला आगाल, सरस्वती शर्मा, भावना न्याति आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?