महिला माही ग्रुप का तुलसी विवाह थीम पर कार्यक्रम आयोजित
श्री हरि संग तुलसी बिहायी, मंगल गूंजे गाव। भाग्य जगे निज नारियाँ, पावन हो सब भाव।।
चित्तौड़गढ़। श्री हरि संग तुलसी बिहायी, मंगल गूंजे गाव। भाग्य जगे निज नारियाँ, पावन हो सब भाव।। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सांवरिया शाखा की माही ग्रुप ने तुलसी विवाह थीम पर आयोजित कार्यक्रम को हर्षाेल्लाह से मनाया।
माही ग्रुप लीडर हिना अजमेरा और प्रियंका नाराणीवाल के नेतृत्व में सभी ग्रुप मेंबर्स ने मिलकर तुलसी विवाह थीम पर आधारित मूंगहाथ, बड़ीपीठी, मानक थंभ, हल्दी, मेंहदी, बारात स्वागत, ठाकुरजी की बारात और बधाई जैसी सभी रस्मों की नृत्य द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान मंडल सलाहकार समिति प्रमुख मंजू तोषनीवाल, कौशल्या देवी आगाल, गीतादेवी खटोड़, संबंध समन्वय प्रदेश संयोजिका डॉ. रेनू सोमानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लीला आगाल, अध्यक्ष स्नेहलता भंडारी, कोषाध्यक्ष वंदना पुंगलिया, सचिव संगीता कलंत्री उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि स्वरूप डॉक्टर वंदना शर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रदेश संयोजिका लता पांडिया ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर तुलसी शालिग्राम विवाह की महत्ता और हिन्दू संस्कृति की सुंदरता बताई।
मंच संचालन शिखा अग्रवाल, शिखा भदादा ने किया। प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का संचालन प्रियंका नाराणीवाल, अनीता जागेटिया ने किया। हाउसी गेम श्वेता सोमानी, अनीता कोगटा ने खिलाया। मधु आगाल, अंगूरबाला भंडारी, सरोज पोरवाल, वर्षा कोगटा, रिंकू कोगटा, मीना मूंदड़ा, बिनाका बाकलीवाल, दीपिका डाड़ आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। अंत में हिना अजमेरा ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?