कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव अजय लोठ ने बताया कि शनिवार को प्रातः 12 बजे कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने किला रोड़ स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुँचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह शिशोदिया के नेतृत्व में बाबा साहब का माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रख गर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। हेरिटेज जोन मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने नारेबाजी करते बाबा साहेब के उद्घोष लगाये।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने पूरे विश्व को आर्थिक एवं विभिन्न मुद्दों पर मजबूती के साथ विचार और नई दिशा दी। उनके द्वारा भारत संविधान निर्माण में दिये गये योगदान को आने वाली पीढ़ी अनन्त युगों तक याद करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमें समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बाबा सोहब के मूल मंत्रों को अपने जीवन में उतारने एवं उनके पद्चिन्हों पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, कांग्रेस जिला महामंत्री अहसान पठान, जिला सचिव दिनेश गुर्जर, अनिल शेट्ठी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव, हेरिटेज जोन मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई संजु सेन, शिल्पन साहू, युवक कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव चक्षु शर्मा, प्रदेश संयोजक युवक कांग्रेस दीपक सिंह राठौड़, जमील अहमद, खुसरो कमाल, उस्मानगनी नीलगर, पूर्व पार्षद सुमित मीणा, गोटू, प्रदीप माली, सुमेर गोरण, युवराज सिंह, सुनिल सरगरा, प्रकाश राठौड़, मोहित लोठ, नवाब खान, इफ्तिकार छीपा, इमरान छीपा, सलीम नेता, रवि जाट, रजा शेख, प्रकाश जाट, महेश गाडरी, सुनिल सरगरा, रतन गाडरी, प्रदीप लोठ, महेश धनगर, मुस्तफा, मोहम्मद नूर, गुलशेर, अहमद, मयंक गोस्वामी, त्रिलोक सिंह, आयुष वर्मा, मोहम्मद हुसैन, हैदर अली, मोहम्मद आलम सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?