विधायक आक्या के नेतृत्व में गौशाला में गायों को हराचारा व गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिवस
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व पार्षद, सकल जैन समाज के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी नवीन पटवारी के जन्मदिवस के अवसर पर मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में गोपाल गौशाला में गायों को 5 क्विंटल हराचारा और गुड़ खिलाकर सेवा कार्य करते हुए जन्मदिवस मनाया।
चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व पार्षद, सकल जैन समाज के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी नवीन पटवारी के जन्मदिवस के अवसर पर मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में गोपाल गौशाला में गायों को 5 क्विंटल हराचारा और गुड़ खिलाकर सेवा कार्य करते हुए जन्मदिवस मनाया।
इस दौरान विधायक आक्या ने शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों को प्रेरित किया कि प्रत्येक सदस्य अपने जन्मदिवस के अवसर पर गौ माता की सेवा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है और ऐसा करने से जन्मदिवस मनाना वास्तव में सार्थक होता है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गोपाल जाजू, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, भाजपा नेता शैलेब्द झंवर, पूर्व नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, सुदर्शन रामपुरिया, जगदीश मंडोवरा, सतपाल दुआ, भरत डंक, अनिल सुराणा, सुनिल लढ्ढा, जगदीश वैष्णव, संजय शिशोदिया, अनिल तंबोली, युवराज आर्य, दुर्गा सिंह खगारोत, राजेश शर्मा, गणेश प्रजापत, राजकुमार तोलम्बया, अर्जुन गिल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रफुल त्रिवेदी, हरिश तोषनीवाल, राजकुमार सोनी, पिनु मेनारिया, पंकज सेन, दीपक वर्मा, संजय गर्ग, भरत मेनारिया, नवनीत पंचौली, मनोज साहू सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे और गौ सेवा के माध्यम से शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?