बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Jan 8, 2026 - 17:23
 0  91
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार मानवता को झकझोर देने वाले हैं और किसी भी सभ्य समाज में धार्मिक आधार पर की जा रही हिंसा स्वीकार्य नहीं है। बांग्लादेश की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के चलते वहां अल्पसंख्यक समुदाय असुरक्षित है, ऐसे में भारत सरकार को इस विषय में कड़े और प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि ज्ञापन में 1970-71 के दशक का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साहसिक निर्णय लेते हुए विश्व के दबाव के बावजूद पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विश्व का भूगोल बदल दिया था। बांग्लादेश का गठन भारत, इंदिरा गांधी और भारतीय सेना के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ऐसे देश में आज हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया गया कि वे आगे आकर बांग्लादेश सरकार को कड़ा संदेश दें। देश की जनता आज 1971 जैसे साहसिक निर्णय की अपेक्षा कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री की चुप्पी से जनआक्रोश बढ़ रहा है। भारत सरकार को देश में व्याप्त भावनाओं को समझते हुए बांग्लादेश के विरुद्ध कठोर निर्णय लेने चाहिए। इस विषय पर पूरा विपक्ष देशहित में सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, प्रशासक रविराज सिंह जाड़ावत, राजदीप सिंह राणावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, पार्षद टिंकू धामानी, शंकर सेन, महेश गाडरी, शंभुलाल शर्मा, नारायण धाकड़, भेरू पुरबिया, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.