चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने किया वैष्णव बैरागी समाज की शोभायात्रा का स्वागत
जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य जी महाराज के जन्म जयंती पर वैष्णव बैरागी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा सदर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
चित्तौड़गढ़ । जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य जी महाराज के जन्म जयंती पर वैष्णव बैरागी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा सदर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
अमन गौड़ ने बताया कि शुक्रवार 9 दिसम्बर को वैष्णव बैरागी समाज की शोभायात्रा निकाली गई। पाडनपोल से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा के सदर बाजार में पहुँचने पर अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विहिप जिला मंत्री शेखर सोनी, बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू, हिन्दू जागरण मंच नगर संयोजक केशव कालानी, शिव काबरा, बाबू डांगी, गोपाल छीपा, अंकित वैष्णव, रौनक प्रजापत, उदय मेनारिया, विशाल सोनी, कमलेश सोनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुष्पा वर्ष कर स्वागत किया।
What's Your Reaction?