युवाओं को शिक्षित करने से बड़ा कोई युगधर्म नहीं है
कुलाधिपति अशोक कुमार गदिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षित करने से बड़ा कोई युगधर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा शक्ति है।
मेवाड़ विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
चित्तौड़गढ़. गंगरार मेवाड़ विश्वविद्यालय में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति अशोक कुमार गदिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। ध्वजारोहण के पश्चात परेड का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी, एनएसएस, रेंज रोवर्स एवं सुरक्षा गार्ड्स ने भाग लिया। परेड में कुल 200 विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
परेड कमांडर की भूमिका सुजीत यादव ने निभाई गई। इस अवसर पर ड्रिल निरीक्षण भी किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया। 21 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड डांस ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार किया। उसके बाद संस्कृतिक समारोह की शुरुआत समूह गान वंदे मातरम् से हुई। मुख्य अतिथि गोविंदलाल गदिया, अध्यक्ष मेवाड़ एजुकेशन सोसाइटी एवं बोर्ड मेंबर ने अपने संबोधन में भारत की एकता, सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र एकीकरण में योगदान तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की वैश्विक महत्ता पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी समूह नृत्य, जय जय राजस्थान समूह गान, देशभक्ति गीत, भाषण एवं आर्मी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
समारोह के अंतिम चरण में कुलाधिपति अशोक कुमार गदिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षित करने से बड़ा कोई युगधर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा शक्ति है। युवाओं को अपने महान पुरुषों के संस्कारों से जुड़ते हुए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। आज पूरा विश्व आशा भरी दृष्टि से भारत के युवाओं की ओर देख रहा है। उन्होंने युवाओं से आत्मबल सुदृढ़ कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास की भी सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर बोर्ड ऑफ मेंबर राधाकृष्णन गदिया, कमला बाई गदिया, ओएसडी एच. विधानी, रजिस्ट्रार चंडिकादित्य कुमावत, विभिन्न विभागों के डीन, निदेशक में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थि अभिषेक पांडेय एवं राजनंदिनी द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?