सनातन गौरव समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन संपन्न

सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 8 जनवरी को शहर के रतन बाग में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

Jan 8, 2026 - 18:08
 0  34
सनातन गौरव समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन संपन्न

चित्तौड़गढ़। सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 8 जनवरी को शहर के रतन बाग में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी महाराज के मुखारबिन्द से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन हेतु किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के दौरान पंडित राकेश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा स्थल को विधिवत पवित्र किया गया तथा आयोजन की सफलता, शांति एवं लोक कल्याण की कामना की गई।

17 से 23 जनवरी तक होगी श्रीमद् भागवत कथा

समिति के प्रवीण टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी 17 जनवरी से 23 जनवरी तक रतन बाग में किया जाएगा। सात दिवसीय इस कथा में प्रतिदिन भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य से ओत-प्रोत प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन पूजा एवं सुदामा चरित्र जैसे प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति एवं संस्कारों की अनुभूति होगी।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

सनातन गौरव समिति ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। आयोजन को लेकर समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति

भूमि पूजन एवं तैयारियों के अवसर पर शैलेन्द्र झंवर, रघु शर्मा, विश्वनाथ टांक, नवीन पटवारी, सुशील लड्डा, विमला सेठिया, वंदना वज़रानी, राधेश्याम आमेरिया, मुकेश नाहटा, चंद्रशेखर सोनी, राजन माली, विनीत तिवारी, लोकेश त्रिपाठी, रामप्रसाद बगेरवाल, अरविंद तोषनीवाल, अनील मीना, धीरज सुखवाल, दीपक वर्मा, पिंनु मेनारिया, पंकज सैन, विक्रम गवारिया, रमेश जयसवाल, मनीषा व्यास, भव्य वज़रानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.