श्री बजरंग सेवा समिति ने किया वैष्णव बैरागी समाज की शोभायात्रा का स्वागत
जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य जी महाराज के जन्म जयंती पर वैष्णव बैरागी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका श्री बजरंग सेवा समिति, सैती द्वारा भगवान रामानंदाचार्य महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पा वर्षा की गई।
चित्तौड़गढ़। जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य जी महाराज के जन्म जयंती पर वैष्णव बैरागी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका श्री बजरंग सेवा समिति, सैती द्वारा भगवान रामानंदाचार्य महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पा वर्षा की गई।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव ने बताया कि वैष्णव के समाज के आराध्य जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य जी महाराज का शुक्रवार 9 जनवरी को जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज द्वारा पाडनपोल से भव्य शोभयात्रा निकाली गई जिसका गोल प्याऊ चौराहे पर श्री बजरंग सेवा समिति, सैती द्वारा पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजेश चौधरी, जगदीश गंगवाल, मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष विजय वैष्णव, गणेश वैष्णव, कन्हैया वैष्णव घोसुण्डा, राकेश वैष्णव, अरविन्द वैष्णव, रवि बैरागी, नरेन्द्र वैष्णव सूर्या, महेश वैष्णव, अर्जुन वैष्णव, जय वैष्णव, धर्मप्रसार प्रांत सहप्रमुख मुकेश नाहटा, शिवसेना अध्यक्ष अनिल वैष्णव आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?