गंगा विजन संस्थान नशा मुक्ति केंद्र की घटियावली स्कूल में रैली आयोजित
गंगा विजन संस्थान नशा मुक्ति केंद्र चितौड़गढ़ द्वारा ग्राम पंचायत घटियावली के राउमावि घटियावली में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई।
चित्तौड़गढ़। गंगा विजन संस्थान नशा मुक्ति केंद्र चितौड़गढ़ द्वारा ग्राम पंचायत घटियावली के राउमावि घटियावली में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित गंगा विजन संस्थान द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक रैली का आयोजन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप निरीक्षक जितेन्द्र गढ़वाल व उप सरपंच ज्ञानेश्वर गोस्वामी उपस्थित रहे।
इस दौरान नर्सिंग कर्मचारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जो युवाओं, परिवार और समाज की जड़ों को खोखला बना रही है। नशे की लत में आकर कई परिवार उजड़ जाते हैं। नशा नाश की जड़ है, जो न केवल स्वास्थ्य को खत्म करता है बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करता है। यह अत्यंत दुःखद है कि युवाओं के बीच नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें इस दलदल से बचाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाने का उद्देश्य न केवल नशे को रोकना है बल्कि समाज में नई चेतना जागृत करना भी हैं नशा न केवल हमें शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि हमें सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक रूप से भी कमजोर बनाता है। इसके सेवन से शरीर के कई अंगों, जैसे दिल, फेफड़ों, गुर्दे, मस्तिष्क, मुह, गला आदि को भी नुकसान पहुंचता है, जो एक गंभीर बीमारी का संकेत है
समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप नागर ने बताया कि नशा मुक्ति का अर्थ होता है किसी व्यक्ति या समाज को नशे से मुक्त करना, अर्थात् नशे का सेवन करने से बचाव या उसकी नशा को दुर करने का प्रयास है। और साथ ही साथ व्यक्ति या समाज की स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली को प्राथमिकता देना है और नशे के हानिकारक प्रभावों से बचाव करना होता है। नशा स्वास्थ के लिये घातक होता है और धीरे-धीरे हमारे शरीर को मारता है. इसके कारण शरीर में कई बीमारियाँ अपना घर बना लेती है, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर को नष्ट कर देती है और अंततः मनुष्य की मृत्यु हो जाती है। तथा साथ ही बताया कि समाजिक न्याय एवं अधिकारिता द्वारा अनुदानित गंगा विजन संस्था द्वारा लाभार्थी को रहना खाना और दवाइयां और समय-समय पर मेडिकल चेकअप इत्यादि सुविधा फ्री में दी जा रही है।
What's Your Reaction?