योग प्रशिक्षकों को संविदा कैडर में शामिल कर वेतन वृद्धि करने की मांग
राजकीय आयुर्वेद औषधालयों पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने संविदा केडर-2022 में सम्मिलित करते हुए फूल टाईम, वेतन वृद्धि किये जाने की मांग को लेकर अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
चित्तौड़गढ़। राजकीय आयुर्वेद औषधालयों पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने संविदा केडर-2022 में सम्मिलित करते हुए फूल टाईम, वेतन वृद्धि किये जाने की मांग को लेकर अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में बताया कि राजस्थान में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जुलाई 2021 में राजकीय आयुर्वेद औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर पार्ट टाईम महिला योग प्रशिक्षक अल्प मानदेय पर नियुक्त किये गए जो औषधालय, पंचायत स्तर एवं विद्यालय स्तर पर प्रतिदिन योग के द्वारा निरोगी स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं व लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अल्प मानदेय के चलते योग प्रशिक्षकों को परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाई हो रही है। योग प्रशिक्षकों को इससे निजात दिलाने के लिए संविदा केडर-2022 में सम्मिलित करते हुए फूल टाईम, वेतन वृद्धि की जावे ताकि योग प्रशिक्षकों को आर्थिक संबल मिल सके।
इस दौरान प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष शुभम चंदेल सतखण्डा, सद्दाम खान बड़ीसादड़ी, नरेन्द्र मीणा, विकास कुमारी सरगरा, दशरथ, दिनेश कुमार जाट, देवराज सिंह सहित कई महिला, पुरुष योग प्रशिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?