चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ में पेसिफिक हॉस्पिटल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न
चंदेरिया स्थित कुमार वाटिका में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
चंदेरिया स्थित कुमार वाटिका में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन मनोज सुहालका एवं संजय सुहालका के संयोजन में किया गया, जिसमें 400 से अधिक ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर उपचार एवं परामर्श का लाभ लिया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी ने भगवान सांवरिया सेठ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया एवं उपचार ले रहे मरीजों से संवाद कर उपचार प्रक्रिया एवं उससे मिल रहे लाभों की जानकारी ली।
मुख्य अतिथि लोकेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से इस प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिविर के आयोजकों ने सभी लाभार्थियों, चिकित्सकों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंदेरिया के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम में कैलाश अग्रवाल, ओमप्रकाश सुहालका, रोहितास जाट, गोपाल सिंह राजोरा, शांतिलाल शर्मा, देवीलाल सालवी, मृदुल जोशी, मुकेश काबरा, गोविंद सिंह सांगरोट, राजू नायक, रुस्तम खान, गोपाल रैगर, किशन शर्मा, मनोज राव, रामसिंह, बलवंत बाबेल, राधेश्याम धोबी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?