दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिवस
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिवस सोमवार को भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित संकल्प बौद्धिक दिव्यांग विशेष विद्यालय में हर्षोल्लास एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रघु शर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, सागर सोनी (नगर मंडल अध्यक्ष) एवं शैलेन्द्र झंवर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ केक कटवाकर जन्मदिवस मनाया गया, बच्चों को मिठाई खिलाई गई तथा उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहयोग कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना डबल इंजन सरकार का प्रमुख ध्येय है। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए संकल्पित है।
विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें प्राणीमात्र की सेवा के कार्य नियमित रूप से करने का संकल्प सभी ने लिया है।
संस्था के अध्यक्ष रामगोपाल ओझा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क शैक्षणिक एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्था के वैभव ओझा ने किया।
कार्यक्रम में लोकेश सोनी, नवीन काकड़दा, विद्यालय की ललिता जाट, पूजा शर्मा तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास गृह से सुनीता सुथार एवं विशाल प्रजापत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?