गौ सम्मान आह्वान अभियान : गणगौर गार्डन में जिलेभर के गोभक्तों की विशाल बैठक सम्पन्न

सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज गणगौर गार्डन में जिले की समस्त गोशालाओं की कार्यकारिणी, गोभक्तों एवं गोसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Dec 14, 2025 - 18:30
 0  87
गौ सम्मान आह्वान अभियान : गणगौर गार्डन में जिलेभर के गोभक्तों की विशाल बैठक सम्पन्न

कार्यक्रम में नन्दी बाबा अध्यक्ष एवं गोमाता मुख्य अतिथि रहीं। बैठक में जिलेभर से लगभग 350 गोभक्तों की सहभागिता रही।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण सिंह राव ने कहा कि सांवलिया की पावन धरती पर आज गोमाता सड़कों पर ठंड से ठिठुरती हुई प्लास्टिक की थैलियां खाने को मजबूर है, जबकि श्री सांवलिया सेठ के भंडार में निरंतर वृद्धि हो रही है। यदि गोमाता के लिए न्यूनतम एक माह के भंडार की राशि सुनिश्चित हो जाए तो स्थिति में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

वात्सल्य संस्थान के पुष्कर नराणियां ने “जीवन में गाय, घर में गाय, रसोई में गाय” तथा गोवृत्ति जीवन के लिए संकल्प करवाया। उन्होंने प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस दिन गोमाता के लिए हमारे हृदय से आंसू निकलेंगे, उसी दिन सेठ जी की कृपा अवश्य बरसेगी।

मूंगाणा धाम के महंत पूज्य अनुजदास जी महाराज ने गौ सम्मान आह्वान अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल को हजारों की संख्या में तहसील मुख्यालय पर एकत्र होकर सरकार से सम्पूर्ण देश में गोहत्या निषेध कानून बनाने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम में निशा शर्मा (दुर्ग) ने “गोमाता की करुण पुकार” भजन प्रस्तुत किया, वहीं डॉ. गोपाल जाट ने “जय जयकारा रे जग में गूंजेला भारत माता रा जयजयकारा रे” भजन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रीराम गो सेवा संस्थान के संत श्री राधेश्याम सुखवाल ने गोभक्ति एवं गोसेवा के महत्व पर अपने विचार रखे।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक गोभक्त गौरव सोमानी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिले की समस्त गोशालाओं के प्रतिनिधि, गो रक्षक एवं गोसेवक उपस्थित रहे, जिनमें कमलेश पुरोहित, अनिल ईनाणी, कन्हैया वैष्णव (घटियावली), मुकेश नाहटा, पुष्कर शर्मा (कनेरा), विकास जायसवाल (भोपाल सागर), मुकेश गुर्जर, नाथूलाल जामड़, गोविन्द अजमेरा, एडवोकेट श्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी गोभक्तों ने गोवृत्ति भोजन कर गौसेवा एवं गौभक्ति का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.