गणतंत्र दिवस पर पीएचक्यू में 45 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुए भव्य समारोह में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी डिस्क के साथ-साथ प्रशस्ति-रोल प्रदान किए गए, वहीं मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

Jan 27, 2026 - 17:46
Jan 27, 2026 - 17:51
 0  10
 गणतंत्र दिवस पर पीएचक्यू में 45 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान 
गणतंत्र दिवस पर पीएचक्यू में 45 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान 
महानिदेशक पुलिस द्वारा पीएचक्यू में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए सेवा पदक 
डीजीपी डिस्क और प्रशंसा पत्र

जयपुर । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुए भव्य समारोह में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी डिस्क के साथ-साथ प्रशस्ति-रोल प्रदान किए गए, वहीं मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
 वरिष्ठ अधिकारियों को मिला विशेष सम्मान 
समारोह में राजस्थान पुलिस के आला अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए नवाजा गया। जिसमे डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ नई दिल्ली नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल है।
 डीआईजी, एसपी एवं एएसपी स्तर के अधिकारी भी सम्मानित 
इसी प्रकार उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार, हर्ष वर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा को भी पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 मंत्रालयिक संवर्ग के 16 कर्मियों को प्रशंसा-पत्र 
मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया हुआ। जिसमे अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनियाँ, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल है। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस श्री अनिल पालीवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री वीके सिंह, हवा सिंह घुमरिया, बीएल मीना, रूपेंद्र सिंघ और आईजी परम ज्योति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। -- 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.