निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 46 वर्षों से जारी, दल चित्तौड़गढ़ से रवाना
गत 46 वर्षों से स्वामी रामदास की पावन स्मृति एवं संत रामज्ञानदास की प्रेरणा से उदयपुर व चित्तौड़गढ़ जिले के चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंदों की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प निरंतर जारी है।
चित्तौड़गढ़। गत 46 वर्षों से स्वामी रामदास की पावन स्मृति एवं संत रामज्ञानदास की प्रेरणा से उदयपुर व चित्तौड़गढ़ जिले के चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंदों की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प निरंतर जारी है। इसी क्रम में नब्बे सदस्यीय चिकित्सा दल 08 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे ईनाणी मार्बल, नरपत खेड़ी, चित्तौड़गढ़ से उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के हंडियाकोल जंगल स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम के लिए रवाना हुआ।
दल के प्रस्थान अवसर पर चित्तौड़गढ़ में कैप्टन सुरेश ईनाणी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश ईनाणी, उद्धवदास रोगानी, रमेश ईनाणी, दामोदर सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, श्यामलाल सोमानी (कपासन), अनुज ईनाणी, अनिल ईनाणी, ईशान ईनाणी, ऋषि ईनाणी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने दल का स्वागत व उत्साहवर्धन किया।
शिविर निदेशक डॉ. जे. के. छापरवाल (पूर्व एमेरिटस प्रोफेसर मेडिसिन एवं पूर्व कुलपति, साईं तिरूपति विश्वविद्यालय, उमरड़ा, उदयपुर) ने बताया कि यह दल श्रीराम वन कुटीर आश्रम, हंडियाकोल जंगल, बाराबंकी (उ.प्र.) में आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य सेवा करेगा। शिविर में 40 चिकित्सक, 60 नर्सिंग स्टाफ, 10 वैद्य, 5 टेक्नीशियन सहित वार्ड बॉय, आया व समाजसेवी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त कोलकाता, अहमदाबाद, भिवानी, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ एवं हरियाणा से भी चिकित्सक भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, हर्निया, हाइड्रोसिल, बवासीर, गर्भाशय एवं अन्य ट्यूमर संबंधी कई ऑपरेशन किए जा चुके हैं और आगे भी निरंतर चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी।
चिकित्सा दल में प्रमुख रूप से सर्जन डॉ. एस. के. सामर, डॉ. एच. एस. राठौड़, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. एस. एस. भारद्वाज (पूर्व विधायक, भिवानी-हरियाणा), डॉ. एल. एल. सेन, डॉ. नीलाभ अग्रवाल (लखनऊ), डॉ. गुमान सिंह पिपारा (कोलकाता), डॉ. बी. एस. बाबेल (जयपुर) शामिल हैं। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अर्चना अग्रवाल (लखनऊ) एवं डॉ. शरद नलवाया (गंगापुर) सेवाएं देंगे। वैद्य वर्ग में लक्ष्मीकांत आचार्य, जयंत व्यास, अरुण व्यास तथा नर्सिंग स्टाफ में संपत बराला, सुखलाल धाकड़, संतोषपुरी (उदयपुर), सुरेश लॉवटी (कुरज), दीपचंद रेगर (रेलमगरा) शामिल हैं। वार्ड बॉय के रूप में हीरालाल खटीक, चमनलाल, रतन देवी, शिवलाल एवं समाजसेवी प्रकाश देवपुरा, दीपक पोद्दार, बुद्धिप्रकाश पारीक, भगवती प्रसाद शर्मा (किले वाले), विदेश जीनगर अपनी सेवाएं देंगे।
What's Your Reaction?