मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिवस पर गांधी नगर गोशाला में सेवा कार्य आयोजित
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी व नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी के नेतृत्व में गांधी नगर गोशाला परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गोशाला परिसर में समस्त गोवंश की सेवा की और गोवंश को चारा व गुड़ खिलाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और स्वच्छता के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विधायक आक्या ने बताया कि मुख्यमंत्री का जीवन समाजसेवा और संगठन को समर्पित रहा है। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व से राजस्थान में विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त हुई हैं। उनके जन्मदिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जनकल्याणकारी कार्यों और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सदैव जनसेवा के प्रतीक रहे हैं।
नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने बताया कि गोशाला में सेवा कार्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, शैलेन्द्र झंवर,हरीश इनानी, भरत जागेटिया, गोवर्धन जाट, कर्नल सिंह राठौड़, आई एम सेठिया, गौरव त्यागी, चंद्रशेखर सोनी, शान्तनु काबरा, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल इनानी, सुधीर जैन, भोलाराम प्रजापत, राजन माली, घनश्याम लोट, दीपक पटवारी, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश योगी, मोहित पुरी गोस्वामी, जितेंद्र शर्मा, विष्णु सेन, विनीत तिवारी, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, अविनाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, अशोक पालीवाल, आशीष शर्मा, जगपाल सिंह, तारवती धाकड, हरीश गुरनानी, बालकिशन सोमानी, पंकज सेन, लवीश मूंदड़ा, निलेश नीलमणि, झमक सुखवाल, सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
सेवा, समर्पण और स्वच्छता की भावना से ओत-प्रोत यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के “सेवा ही संगठन” के मूलमंत्र को चरितार्थ करता नजर आया।
What's Your Reaction?