सीएम शर्मा के जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी ने स्कूली विद्यार्थियों को किए स्वेटर वितरण

राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं संवेदना की भावना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बडौली घाटा में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की गई।

Dec 15, 2025 - 18:01
Dec 15, 2025 - 18:05
 0  18
सीएम शर्मा के जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी ने स्कूली विद्यार्थियों को किए स्वेटर वितरण

कार्यक्रम पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना भाजपा की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला उपाध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, महामंत्री राधेश्याम टेलर, शैलेंद्र पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेश अहीर, महामंत्री सोनू झंवर, नरेंद्र प्रजापत, प्रशांत धाकड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम आयोजन में पूर्व सरपंच बगदीराम गुर्जर, विकास गुर्जर, लक्ष्मीनारायण जाट, उप सरपंच ऊंकार लाल जाट, रतन गायरी, प्रहलाद सेन, रतन लाल मीणा, हीरालाल नायक, लाभचंद सुथार, लोकेश जाट, दिनेश मीणा, दीपक शर्मा, प्यारचंद जाट, कुशाल जाट, समंदर जाट, बंशीलाल धाकड़, बालचंद मीणा, पिंटू सुथार, शंभूलाल भील, कैलाश सुथार, पिंटू जाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक महेश पुष्करना ने किया। अंत में सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.