एससी एसटी रेलवे एम्पलॉयज एसोसिएशन ने मनाया बिरसा मुण्डा जन्मदिवस
ऑल इण्डिया एससी/एसटी रेले एम्प. एसोसिएशन शाखा चित्तौड़गढ़ में पश्चिम रेलवे मुख्यालय से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) मंजूला सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में बिरसा मुण्डा का 150वाँ जन्म दिवस जनजाति गौरव उत्सव के रूप में भारतीय रेलवे में मनाया गया।
चित्तौड़गढ़ । ऑल इण्डिया एससी/एसटी रेले एम्प. एसोसिएशन शाखा चित्तौड़गढ़ में पश्चिम रेलवे मुख्यालय से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) मंजूला सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में बिरसा मुण्डा का 150वाँ जन्म दिवस जनजाति गौरव उत्सव के रूप में भारतीय रेलवे में मनाया गया। इस दौरान सीनियर डीपीओ रतलाम चित्तौड़गढ़ स्टेशन के अधिकारी, कर्मचारी परिवार सहित उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष एस.आर. गढवाल ने दिया। आभार सीनियर डीपीओ रतलाम ने जताया।
कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने पीसीपीओ मेडम के समक्ष अपनी अपनी समस्याएँ रखी जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम प्रबन्धन शाखा सचिव बसराम मीना द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?