अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान, गांधीनगर कार्यालय का भव्य उद्घाटन
अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान, गांधीनगर के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार, जुम्मे के मुबारक दिन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
चित्तौड़गढ़ | अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान, गांधीनगर के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार, जुम्मे के मुबारक दिन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
अंजुमन प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि इस मुबारक इफ्तेताह का शुभारंभ आले-रसूल हज़रत सय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफ़ी उल जिलानी साहब के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर धार्मिक रस्मों और दुआओं के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन के सदर जनाब मोहम्मद इक़बाल गुलशन ने की। इस अवसर पर नायब शहर क़ाज़ी जनाब उस्मान गनी अशरफ़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, धर्मगुरु, अंजुमन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान द्वारा समाज के हित में किए जा रहे सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई। अंजुमन पदाधिकारियों ने समारोह में पधारे सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?