फसल वर्ष 2025-26 : राजस्थान के 7 जिलों में अफीम खेती हेतु 49,140 लाइसेंस जारी

उप-नारकोटिक्स आयुक्त, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), कोटा स्थित कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि फसल वर्ष 2025-26 के लिए राजस्थान के सात जिलों में अफीम की खेती हेतु कुल 49,140 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

Jan 10, 2026 - 15:21
Jan 10, 2026 - 15:28
 0  52
फसल वर्ष 2025-26 : राजस्थान के 7 जिलों में अफीम खेती हेतु 49,140 लाइसेंस जारी

चित्तौड़गढ़ / कोटा। उप-नारकोटिक्स आयुक्त, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), कोटा स्थित कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि फसल वर्ष 2025-26 के लिए राजस्थान के सात जिलों में अफीम की खेती हेतु कुल 49,140 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

जारी लाइसेंसों में 34,776 लाइसेंस अफीम गोंद उत्पादन के लिए तथा 14,364 लाइसेंस बिना चीरे की अफीम पोस्त डोडा उत्पादन के लिए स्वीकृत किए गए हैं। अफीम गोंद उत्पादन के प्रत्येक लाइसेंस के लिए 10 एअर्स (0.10 हेक्टेयर / 1000 वर्गमीटर) तथा बिना चीरे की अफीम पोस्त डोडा उत्पादन के लिए 5 एअर्स (0.05 हेक्टेयर / 500 वर्गमीटर) क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

उक्त लाइसेंस बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिलों के कृषकों को जारी किए गए हैं। अफीम फसल के निरीक्षण एवं खेतों की पैमाइश हेतु 47 निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के कर्मचारी प्रत्येक खेत पर जाकर नियमानुसार निरीक्षण एवं माप कार्य कर रहे हैं।

उप-नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं विश्वसनीयता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना के लिए विभागीय ई-मेल dnc-kota@cbn.nic.in तथा कंट्रोल रूम फोन नंबर 0744-2438328 आमजन के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.