उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 96 प्रतिभाओं का सम्मान हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों के दायित्वों की याद दिलाता है। राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।

Jan 26, 2026 - 16:05
Jan 26, 2026 - 16:17
 0  74
 उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 96 प्रतिभाओं का सम्मान हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस
हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह 
 राज्यमंत्री गौतम दक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
 उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 96 प्रतिभाओं का सम्मान

चित्तौड़गढ़ । 77वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री   गौतम कुमार दक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।  मुख्य समारोह में एमबीसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड एवं विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व अनिल कुमार पांडे के द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों के दायित्वों की याद दिलाता है।  राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन तथा मुख्यमंत्री   भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में जिले को सरकार से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों में भर्ती हेतु वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। किसानों के हित में किसान सम्मान निधि, कृषि एवं सहकारिता को सशक्त किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चंबल जल परियोजना जिले के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया।  इस अवसर पर मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 96 अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, विद्यार्थी एवं खिलाडियों को सम्मानित किया गया। समारोह में समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय  द्वारा शारीरिक व्यायाम, संस्कार स्कूल द्वारा देश भक्ति सामूहिक नृत्य, महात्मा गांधी राज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।  झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं कृषि व उद्यान विभाग की झांकी को प्रथम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वितीय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, रतन लाल गाडरी, पूर्व उपजिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्री लाल जाट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। 
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के चित्रों के माध्यम से उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को दर्शाया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से अवगत कराया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। 
इनका हुआ सम्मान 

अब्दुल जब्बार खां पठान एवं नाथूलाल, उमेद यादव, पंडित राकेश शास्त्री, संकेत असनानी, गर्विषा असनानी, प्रवीण कुमार शर्मा, अधिराज राकेश चाहर, साक्षी बबन, खुशी जाट, अंशिका सुखवाल, अर्पिता धाकड़, कृष्णा सोनी, दिव्या गुर्जर, पायल जाट, संध्या सालवी, कमलेश कुमावत, जितेंद्र सालवी, श्रीराम जाट वंशराज सिंह, अमरप्रीत कौर अरोड़ा, जवान सिंह चुंडावत, कृतिका सेन, आरव अहीर, नितेश अहीर, ओम प्रकाश अहीर, विकास अहीर, दक्ष अहीर, विजय अहीर, परी भंडारी, अता उर रहमान, अनुज त्रिवेदी, इंद्रा काबरा, महावीर प्रसाद चौधरी, दीपक छिपा, रतनलाल सोलंकी, ओमप्रकाश पालीवाल, गोपाल लाल बेरवा, परमेश्वर सरगरा, मुरली वैष्णव, भगवान लाल सुथार, अभिषेक चाष्टा, रीना शर्मा, कमलेश दांगडा, सुनील सेठिया, त्रिलोक शुक्ला, भेरूलाल वीरवाल, अभिनव तोषनीवाल, चिरायु मूंदड़ा, लेखिका शर्मा, शिवओम मीणा, इंद्रा आर, नरपत सिंह, सुरेश आचार्य, ललित मेहरा, अरुण कांठालिया, महेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश सहलोत, कमलेश कुमार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राम नारायण जाट, अविनाश गर्ग, विमला कुंवर, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, नंदकिशोर धाकड़, अजय मीणा, भोपराज रेगर, पंकज कुमार, शिव शंकर पारीक, विवेक व्यास, राजेश सुहालका, अंकित सामरिया, बिनू देवल, विकास पंचोली, प्रवीण कुमार मीणा, रिमझिम पारीक, पवन माली, महेंद्र कुमार धोबी, सक्षम सेवा संस्थान के योगेश कुमार, पहलाद उपाध्याय, अखिलेश भारडिया, शिल्पा जैन, विक्रमादित्य खेरोदिया, बाबूलाल खटीक, ज्ञानेश्वर पुरी, निर्मल शर्मा, मनोहर लाल पाराशर, करणपाल सिंह यादव, नरेंद्र बिश्नोई, दीक्षा गौड़, चंद्रवीर सिंह, महेंद्र डूडी, मीनाक्षी वाधवानी, डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक, रवि कुमार स्वर्णकार, बाबूलाल टांक, सुरेश कंडारा, अनिल गुसर, बादल बेनीवाल, रमेश घारू, संजय नकवाल, सरोज देवी नागौरी, पहलाद कुमार शर्मा, संजय जैन, पुष्कर प्रजापत, विमल नलवाया, जगदीश धाकड, शिवकुमार मीणा, शिवलाल, शंकरलाल, किशन सुनील कटारा, नरेंद्र गोवली, देवेंद्र त्यागी, सोहनलाल बलाई, राजेश छपरवाल, सुरेश चंद्र माली, नंदकिशोर वैष्णव, शिवांगी राठौर, आदित्य सोनी, अखिलेश सारस्वत, तुलसी झगड़वा, आशिमा मीणा, विकास मीणा, रजत जाट, अर्हम जेतावत, मुबारिक खान, राजकुमार, रतनलाल, सचिन कुमार मीणा, नारायण लाल गाडरी, किशन लाल माली, मदनलाल भील, दिलीप खटीक, बालमुकुंद राठी, कमलेश वैष्णव एवं सुमित्रा साहू को उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.