अमरप्रीत कौर का हुआ सम्मान राजस्थान में हासिल किया था प्रथम स्थान

Amarpreet Kaur was honored for securing first place in Rajasthan

Jan 26, 2026 - 13:22
Jan 26, 2026 - 13:29
 0  26
अमरप्रीत कौर का हुआ सम्मान राजस्थान में हासिल किया था प्रथम स्थान

 अमरप्रीत कौर का सम्मान, राज्य स्तरीय कराटे में प्रथम 

चित्तौड़गढ़। शहर के प्रताप नगर निवासी अमरप्रीत कौर पुत्री प्रभजोत सिंह अरोड़ा को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। अमरप्रीत कौर ने 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अमरप्रीत कौर का चयन राजस्थान टीम में हुआ है। वे अब राजस्थान की ओर से राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पुणे जाएंगी। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, खेल प्रशिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अमरप्रीत की इस सफलता को चित्तौड़गढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.