विश्व नवकार महामंत्र दिवस: शांति और एकता का महाकुंभ
World Navkar Mahamantra Day: A Mahakumbh of Peace and Unity
विश्व नवकार महामंत्र दिवस: शांति और एकता का महाकुंभ
चित्तौड़गढ़, - 9 अप्रैल 2026 को विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विश्वभर में शांति और एकता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का आयोजन JITO, चित्तौड़गढ़ और महावीर जैन मंडल द्वारा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में भारत सहित 108 देशों के लाखों लोग जुड़ेंगे और नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण 6000+ देरासर/उपाश्रय/स्थान से सीधा किया जाएगा और 100+ मेगा इवेंट्स का आयोजन होगा।
पंजीकरण के लिए QR कोड के माध्यम से जुड़ सकते हैं
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वभर में शांति, एकता और सद्भावना को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिल्ली में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति रहेगी ।।
कार्यक्रम पूरे विश्व पद में एक ही साथ एक ही समय पर किया जा रहा है उसी क्रम में आज चित्तौड़गढ़ किला रोड स्थित मांगलिक धाम पर तैयारी को लेकर समिति द्वारा अवलोकन किया गया है ।।
जिसमें महावीर जैन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र डोषी सचिव सोहनलाल पोखरना कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी , जीतो चैप्टर सचिव रोशन लोढ़ा ,जीतो यूथ विंग अध्यक्ष रवि विराणी सचिव अक्षत पोखरना, कार्यक्रम संयोजक मिहिर बाघमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !!
कार्यक्रम को सफल बनान े के लिए समाज के सभी वर्गों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी अपेक्षित है।
What's Your Reaction?