जीनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्तौड़गढ़ में स्वागत
National President of Jingar Samaj welcomed in Chittorgarh
जीनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्तौड़गढ़ में स्वागत
लोकेश परमार ने समाज के विकास और उत्थान के लिए एकजुट होने के लिए की चर्चा
चित्तौड़गढ़ भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार का अल्प प्रवास पर उदयपुर से दिल्ली जाते वक्त प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर शास्त्री नगर चौराहा पर जीनगर समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा पगड़ी एवं ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया।
महासभा के संस्थापक सदस्य नवरतन जीनगर ने बताया कि प्रबुद्ध लोगों से सामाजिक चर्चा में लोकेश परमार ने समाज के विकास एवं उत्थान के साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया उल्लेखनीय है कि परमार को 29-30 मार्च को रामदेवरा में आयोजित अखिल भारतीय जीनगर एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय संगठन निर्माण के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उदयपुर निवासी व्यवसाई परमार का राष्ट्रीय संगठन निर्माण में टिब्बी गंगानगर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची द्वारा पगड़ी एवं तलवार भेंटकर ताजपोशी की गई थी रामदेवरा में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आए संस्थापक सदस्यों की मोजूदगी में उनको अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था,इस अवसर पर जीनगर समाज चित्तौड़गढ़ के संरक्षक एवं भामाशाह डॉक्टर महेंद्र बालोत, संरक्षक छगनलाल टांक, अंबालाल चितारा, धनराज सोनगरा, नवरतन जीनगर, भागचंद पंवार, राजेश बोराणा, राकेश पड़िहार, राहुल टांक, रजत पंवार, खुश पंवार, कैलाशचंद पंवार सहित समाजजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?