त्रिपाठी स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
Tripathi appointed state president of Swarna Mahasangh Foundation
लोकेश त्रिपाठी स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
चित्तौड़गढ़ स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चितौड़गढ़ निवासी लोकेश त्रिपाठी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक गजेंद्र त्रिपाठी एवं ठाकुर ओम प्रकाश सिंह की अनुशंसा पर की गई है। लोकेश त्रिपाठी को आगामी तीन वर्षों के लिए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन राजस्थान में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा। नियुक्ति के बाद लोकेश त्रिपाठी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?