नए भारत की नारी शक्ति का गौरव : विश्व विजेता भारतीय ब्लाइंड महिला टीम का सम्मान
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप की विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी. जोशी ने आज ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप की विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भेंट माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
सांसद जोशी ने टीम के खिलाड़ियों के अदम्य साहस, समर्पण और विश्व विजयी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने पराक्रम से पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि नए भारत की नारी शक्ति की प्रेरक मिसाल है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, अनिल बलूनी, नरेश बंसल, संबित पात्राआदि वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित रहे।
सांसद जोशी ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि देशभर की युवा बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
What's Your Reaction?