कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया का शहर के सुभाष चौक पर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल के अध्यक्ष व अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया।

Dec 21, 2025 - 18:52
 0  7
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया का शहर के सुभाष चौक पर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल के अध्यक्ष व अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया।

संगठन मंत्री रमेशचन्द्र लड्ढा ने बताया कि शनिवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के सुभाष चौक पहुँचने पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कई युवा एवं स्थानीय लोगों ने सुभाष चौक पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और जोरदार आतिशबाजी की। लंबे समय बाद जिले की कमान मिलने पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक उत्साहित नजर आए। मंच पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न शहर वार्डो से आई महिलाओं ने माला एवं उपरना ओढ़ा कर साथ ही बड़े गर्म जोशी से मेवाड़ की आन, बान, शान विजय स्तंभ का प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान करते हुए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर हेरिटेज मंडल के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में माला एवं मेवाड़ी साफा पहनाकर बनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान एक नया अंदाज देखने को मिला कि जैसे ही प्रमोद सिंह सिसोदिया मंच पर आए उसी दौरान एकदम ढोल की आवाज के साथ दोनों और खड़ी जेसीबी के माध्यम से विभिन्न रंगों के पुष्पों की जोरदार वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंच को सम्बोधित करते हुए प्रमोद सिंह सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है और कहा कि शहर में लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ा रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं की राय से ही पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा, सबको साथ लेकर चला जाएगा।

अजा प्रदेश सचिव अजय लोठ व शिल्पन साहू ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ.गोपाल सालवी, इश्तियाक सर, कृष्ण कुमार डागा, ओम काबरा, रफीक नागोरी, पूर्व पार्षद मनीष मीणा, पवन मेड़तवाल, कमल जयसिंघानी, गोपाललाल खटीक, शिव टेलर, यशवंत पगारिया, अब्दुल करीम, हाजी जिकरूदीन, जमील अहमद लौहार, शांतिलाल भील, कंकु बाई, भगवती देवी, सोनू लौहार, पुष्पा, शहादत हुसैन, अफजल भाई, हकीम बोहरा, मुबारिक नीलगर, रमेश बुनकर, भागीरथ मोची, फतहलाल प्रजापत, विदेश जीनगर, अफजल, उस्मान गनी, दीपक ढोली, मो.युनुस (संजु), असलम खान, वासु, नवाब खान, गुलशेर, रमेश माली, दुर्गा देवी, रूकसाना, कैलाशी, मंजु लुहार, रानी भील, इमरान, नासीर, जयसिंह, अमित मीणा, रोहित, शहजाद अब्बासी सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच से प्रमोद सिंह सिसोदिया ने आह्वान किया कि छोटे से छोटा कार्यकर्ता जिले की समस्या को लेकर कभी भी उनसे सम्पर्क कर सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.