एचआईवी पीड़ित बच्चों के साथ मनाया गया सांसद सी.पी. जोशी का जन्मदिवस
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर जिलेभर में सेवा कार्यों की अनूठी मिसाल पेश की गई।
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर जिलेभर में सेवा कार्यों की अनूठी मिसाल पेश की गई।
इसी क्रम में चित्तौड़ नगर मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष सागर सोनी के नेतृत्व में ज्ञान दीप केयर संस्था में एचआईवी से पीड़ित बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौष्टिक अल्पाहार वितरित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे वर्षभर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे।
नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी ने बताया कि सांसद जोशी सदैव परोपकार और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता देते हैं। उनके प्रेरणादायक जीवन से कार्यकर्ता निरंतर समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित होते हैं। सांसद जोशी इस समय बिहार चुनाव अभियान में व्यस्त हैं, इसलिए जिलेभर में कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस को ‘सेवा पर्व’ के रूप में मना रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर मंडल उपाध्यक्ष चंद्र शेखर सोनी, अनिल ईनानी, शांतनु काबरा, घनश्याम लोट, शिव प्रकाश मंत्री, रवि वीरानी, विष्णु सेन, पिंकी सोमानी, मोहित पूरी गोस्वामी, एडवोकेट शुभम सुखवाल, किशन शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, नंद किशोर लोहार, सिंपल वैष्णव, प्रमोद राजपुरोहित, आकाश भाटी, नवीन सुखवाल, निलेश आँजना, भानु प्रताप सिंह, बसंती लाल सेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संस्था की ओर से धर्मचंद सुवालका, शंकर लाल और सायर सुवालका ने अतिथियों का स्वागत कर सांसद जोशी का संस्था में जन्मदिन मनाने हेतु आभार व्यक्त किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
What's Your Reaction?