किसानों को खाद नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं सरेआम आमजन को गोलियाँ : जनआंदोलन की चेतावनी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग पीसीसी सदस्य रामेश्वर बैरवा ने वर्तमान की राजस्थान व चित्तौड़गढ़ जिले की स्थिति पर चिंता जाहीर करते हुए भाजपा सरकार को निकम्मी बताया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग पीसीसी सदस्य रामेश्वर बैरवा ने वर्तमान की राजस्थान व चित्तौड़गढ़ जिले की स्थिति पर चिंता जाहीर करते हुए भाजपा सरकार को निकम्मी बताया। उन्होंने शीघ्र ही स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पाया तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी दी।
उन्होने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के जनप्रतिनिधि युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं, किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। खाद के लिए किसानों को सुबह 5 बजे से लाईन में खड़ा होना पड़ रहा है जिसमें पूरा दिन गुजर रहा है। विकास के नाम कोई चीज नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों की वाहवाही वर्तमान जनप्रतिनिधि लूट रहे हैं। भाजपा सरकार धन्ना सेठ, पूंजीपति लोगों का विकास करती है। कांग्रेस करीब, दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान, छोटे मध्यम व्यापारी, मेहनतकश लोगों का विकास करती है। भाजपा सरकार में कोई योजना लागू नहीं की है। पूर्व की गहलोत सरकार की योजनाओं का नाम बदला तो कई योजनाओं को बंद कर दिया। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। चित्तौड़गढ़ एक शांत जिला था जिसको भू माफिया, बजरी माफियाओं ने इस शहर की शांति बदहाल की और गुंडे पनपा दिये जो आए दिन आम लोगों को सरेआम गोलियां मार रहे हैं। राजनैतिक संरक्षण के चलते अपराधियों में कोई डर नहीं है।
What's Your Reaction?