निशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों ने लिया लाभ

Patients benefited from the free medical camp

Mar 23, 2026 - 11:01
 0  6
निशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों ने लिया लाभ

निःशुल्क मेडिकल कैम्प में रोगियो ने लिया लाभ

 चित्तौड़गढ़ स्व.श्री भंवरलाल गदिया की पुण्यतिथि पर जीसीएस हॉस्पिटल, अहमदाबाद व एमईएस हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ के अनुभवी चिकित्सको द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज परिसर एमईएस हॉस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर सेक्टर - 5 गाँधीनगर , चित्तौड़गढ़ में दिनांक 15.03.2026 रविवार को सुबह 9.00 बजे से 1.00 बजे तक सम्पन्न हुआ । 

मेवाड़ एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया ने बताया कि इस कैम्प में अहमदाबाद के जीसीएस हॉस्पिटल व चित्तौड़ के एमईएस हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सको द्वारा सभी तरह के कैन्सर (ऑन्को), मस्तिष्क के रोग (न्यूरो) , पार्किसंस (कंपकंपी), किडनी से संबधित समस्याए व मूत्रमार्ग के रोग (यूरो-नेफ्रो), रीढ की हड्डी के रोग (स्पाइन), हृ्दय रोग (कार्डियो), पेट के रोग, हड्डी व जोड़ के रोग, स्त्री प्रसूति व निःसंतान रोग, शिशु एवं बालरोग, फिजियोथैरेपी, दन्तरोग व नैत्र रोग के 532 रोगियो की जॉच की गई व उनको परामर्श व उपचार दिया गया तथा निःशुल्क दवाईयो का वितरण किया गया । कैम्प में ब्लड शुगर, बी.पी., ई.सी.जी., यूरिक एसिड की भी निःशुल्क जाँच की गई। चित्तौड़ व इसके आसपास के रोगियो ने इसका लाभ उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.