भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सैनी के जन्म दिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने की गौ सेवा
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गो सेवा कर उनके दीर्घायु की कामना की।
चित्तौड़गढ़। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गो सेवा कर उनके दीर्घायु की कामना की।
चित्तौड़गढ़ युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया की गौ शाला में गौमाता को चारा और गुड़ खिलाया ओर गौ सेवा कार्य किया। इस दौरान पूर्व युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, प्रशांत शर्मा, नगर महामंत्री आशीष सिकलीगर, आकाश भाटी, पवन गोस्वामी, गणेश तिवारी, अंकित कुमावत, हिमांशु जाजू, भारत शर्मा सहित कईं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?